-
टोक्यो ओलिंपिक में भारत की उम्मीद हिमा दास बनीं DSP,यूं मिली ट्रेनिंग की इजाजत
on February 26, 2021 at 4:10 pm
Mission Olympics, Hima Das: टोक्यो ओलिंंपिक में हिमा दास अगर क्वालिफाइ करती हैं तो सबकी निगाहें उन पर होंगी. एशियाई खेलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. असम पुलिस में डीएसपी बनने के बाद उन्होंने कहा, ये जिम्मेदारी उन्हें और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी.
-
बिहार के पहलवान गौरव ने नेशनल में जीता गोल्ड, टीम इंडिया में बनाई जगह
on February 25, 2021 at 4:24 am
गुजरात से बिहार वापस लौटने पर गौरव पहलवान का इलाके के लोगों ने जोरदार स्वागत किया. गौरव अब 30 मई से 5 जून तक तुर्की में आयोजित होनेवाली चतुर्थ विश्व मूक-बधिर कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे.
-
मेरठ में Sports University को लेकर कवायद शुरू, जानिए कहां चिन्हित की गई जमीन?
on February 24, 2021 at 11:24 am
Meerut News: उत्तर प्रदेश सरकार के ऐलान के बाद मेरठ में खेल यूनिवर्सिटी को लेकर कवायद तेज हो गई है. जिला प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण कर लिया है, अब शासन स्तर पर चर्चा होनी है.
-
कोच पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला वेटलिफ्टर की गला रेतकर हत्या
on February 22, 2021 at 6:09 am
Murder in Rohtak: महिला खिलाड़ी भोपाल की रहने वाली थी. उसने 2018 में कोच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. आरोपी हाल ही भोपाल में पेशी पर गया था, वहां से यह महिला उसके साथ गई थी. बाद में उसकी लाश रोहतक के पास एक नहर के किनारे मिली.
-
एयर इंडिया पर भड़कने वालीं मनु भाकर हरियाणा के मंत्री से भी भिड़ चुकी हैं
on February 20, 2021 at 2:46 pm
Manu Bhaker: दुनिया की नंबर दो शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) इस बार एयर इंडिया के कर्मचारियोंं से विवाद के बाद सुर्खियों में हैं. टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2021) में देश की सबसे बडी उम्मीद मनु इससे पहले भी अपनी बेबाक बयानी के कारण हरियाणा के मंत्री अनिल विज के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं.
-
World Skiing Championship: मनाली की आंचल ठाकुर ने पहला पड़ाव किया पार
on February 20, 2021 at 3:05 am
World Skiing Championship: अंतरराष्ट्रीय स्की फेडरेशन (FIS) की ओर से आयोजित चैम्पियनशिप में विभिन्न देशों के 99 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. भारत की ओर से इसमें दो खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं, जिनमें एक आंचल ठाकुर भी हैं.
-
एयरलाइंस के अपमान पर शूटर मनु भाकर लाल, खेल मंत्री रिजिजू को देना पड़ा दखल
on February 19, 2021 at 5:22 pm
दिल्ली एयरपोर्ट पर वर्ल्ड नंबर 2 निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) को बदसलूकी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के जरिए खेल मंत्री से मदद मांगी.
-
PHOTOS: देश की पहली महिला 'वन स्टार राइडर' बनी राजस्थान की घुड़सवार साइमा सैयद
on February 19, 2021 at 2:13 am
जोधपुर. हॉर्स राइडिंग के क्षेत्र में राजस्थान की उभरती हुई घुड़सवार साइमा सैयद (Saima syed) ने इस क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है. सायमा ने 80 KM की एंडोस रेस में कांस्य पदक के साथ क्वालीफाई कर के 'वन स्टार' राइडर (One star Rider) होने की उपलब्धि प्राप्त की है. सायमा देश की ऐसी पहली महिला घुड़सवार बन गई है जिसने वन स्टार केटेगरी प्राप्त की है.
-
इलेक्ट्रिशियन की बेटी टोक्यो ओलिंपिक में देश को दिलाएगी मेडल!खेल से किया हैरान
on February 18, 2021 at 11:15 am
Mission Olympics Chinki Yadav: जापान के टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों की तैयारियां पूरी जोरों पर हैं. शूटिंग समेत कुछ खेल ऐसे हैंं, जहां से भारत को पदक मिलने की पूरी उम्मीद है. शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में चिंकी यादव एक नई उम्मीद बनकर उभरी हैं. माना जा रहा है कि वह ओलिंपिक का टिकट लेकर देश को पदक दिला सकती हैं.
-
मिशन ओलिंपिक: विनेश फोगाट...पिता की हत्या भी तोड़ नहीं पाई, अब दिलाएंगी गोल्ड!
on February 16, 2021 at 1:10 pm
Mission Olympics: महिला पहलवानों में टोक्यो ओलिंपिक में विनेश फोगाट (vinesh Phogat) सबसे बड़ी भारतीय उम्मीदों में से एक हैं. खासकर एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने के बाद वह भारत को सुनहरी कामयाबी दिला सकती हैं. हालांकि गांव के अखाड़े से लेकर ओलिंपिक तक का उनका ये सफर किसी रोमांचक यात्रा से कम नहीं है.